गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) में तेज आंधी के चलते गिरे सिस्टम के पैनल।
- फोटो : FIROZPUR
तेज आंधी के चलते फरीदकोट रोड स्थित सुखबीर एग्रो शैलर की छत पर लगे सोलर के पैनल उखड़कर दूर जाकर खेतों में गिरे। इसी रोड पर श्रीराम सॉल्वेक्स के बॉयलर की चिमनी टूटकर दूर जाकर गिरी। तेज आंधी के चलते क्षेत्र में कई जगह पेड़ टूट कर गिर गए।
श्रीराम सॉल्वेक्स के मैनेजर ने बताया कि आंधी बहुत तेज थी। बाहर बहुत धूल मिट्टी उड़ रही थी। तेज आंधी से उनके बॉयलर की चिमनी टूटकर दूर जाकर गिरी। उनका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इसके अलावा इसी रोड पर सुखबीर एग्रो शैलर की छत पर लगा सोलर सिस्टम के पैनल उखड़कर दूर जाकर खेतों में गिरे।
गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) में तेज आंधी के चलते गिरी चिमनी- फोटो : FIROZPUR