फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान घोटाले के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई’

विज्ञापन
पठानकोट में कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक करते प्रताप सिंह बाजवा। संवाद - फोटो : PATHANKOT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। गुरदासपुर से राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार पठानकोट पहुंचे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान घोटाले की विजिलेंस जांच में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बाजवा ने पंजाब सरकार के बजट को भी सराहा।
बाजवा शुक्रवार को भोआ विधायक जोगिंदर पाल के साथ कांग्रेसी नेता जंग बहादुर बेदी के घर पहुंचे थे। इस दौरान प्रदेश सचिव अमित मंटू और पूर्व केबिनेट मंत्री रमन भल्ला भी उनके साथ थे। रवनीत बिट्टू को लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल का कार्यवाहक नेता बनाने के सवाल पर बाजवा ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी बंगाल चुनाव में व्यस्त हैं। इसके अलावा गौरव गोगोई की असम और मनिक्कम टैगोर की तमिलनाडु चुनाव में ड्यूटी लगाई है। इस पर रवनीत बिट्टू को 7-8 दिन के लिए यह अस्थाई जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

बाजवा ने कैप्टन सरकार के बजट के सवाल पर कहा कि वह स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को यह योजनाएं पहले ही घोषित कर देनी चाहिए थी। महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, पेंशन में बढ़ोतरी और शगुन स्कीम में बढ़ोतरी सरकार का अच्छा कदम है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से प्रशांत किशोर को अपना प्रधान सलाहकार बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस मसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
विज्ञापन

पठानकोट में उनके करीबी नेताओं को नजर अंदाज किए जाने के सवाल पर बाजवा ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। राहुल गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए बाजवा ने कहा कि देश का माहौल ऐसा है कि लेखकों, मीडिया को अपनी बात रखने का अधिकार नहीं रहा। ऐसे माहौल को देखते हुए राहुल गांधी ने यह ट्वीट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें