संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। थाना मामून कैंट पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के लोनी निवासी बृज सिंह और दीपक कुमार शर्मा के तौर पर हुई है।
थाना प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि गांव हरियाल निवासी प्रदीप अंगद चौहान ने अपनी शिकायत में दोस्त के मोबाइल नंबर पर 2150 रुपए ट्रांसफर किए थे। जोकि, दोस्त के खाते में नहीं पहुंचे। जब उसने इस बारे में बैक की हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। कस्टमर केयर वालों ने कहा कि 2 घंटे बाद उनके खाते में पैसे रिफंड हो जाएंगे।
इसके उलट उनके खाते से 76,499 रूपए कट गए। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि उक्त आरोपियों के खाते में ट्रांसफर हुई थी। एसएचओ ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।