कपूरथला। जिले के बेगोवाल में एक सौतले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को ही हवस का शिकार बनाया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया।
थाना बेगोवाल की पुलिस को नाबालिग ने दी शिकायत में बताया कि वह दसवीं क्लास में पढ़ती है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां ने पिता की मौत के बाद दूसरी शादी स्वर्ण सिंह निवासी जागोवाल भठ्ठिया जिला गुरदासपुर के साथ कर ली थी। बीते दिन जब वह रात के समय सो रही थी, तो सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सौतेले पिता स्वर्ण सिंह को हिरासत में ले लिया।