फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर स्वास्थ्य विभाग के पास फतेह कोरोना किट खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त संख्या में पहुंचने से पहले ही कोरोना फतेह किट खत्म हो गई हैं। विभाग के पास इस समय स्टोर में महज दस किटें ही बची है। जबकि रोजाना 250 से 300 तक पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में पंजाब सरकार का मिशन फतेह पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अब तक जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास 3,790 फतेह किटें पहुंची थीं। जिनमें से 3,780 किटें पॉजिटिव लोगों को दी जा चुकी हैं। अब विभाग के पास सिर्फ दस किटें ही बची हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ. रंजू सिंगला ने माना कि स्वास्थ्य विभाग के पास फतेह कोरोना किटों की कमी चल रही है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे उनके पास मुख्य दफ्तर से किटें आएगी, वैसे ही पॉजिटिव मरीजों में बांटी जाएगी।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त फतेह किटें नहीं होने के कारण ये सिर्फ 30 फीसदी मरीजों तक ही बांटी गई। वहीं, पिछले कई दिनों से फतेह किटों की कमी को लेकर पॉजिटिव मरीजों के परिजनों की शिकायतें भी सामने आई हैं। इसके बाद से डिप्टी कमिश्नर एमके अरविंद कुमार ने कोविड कंट्रोल रूम की बैठक में मरीजों को किटें मुहैया करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

वहीं, पिछले कई दिनों से शहर के समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की ओर से पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने पर किटों में से ऑक्सीमीटर लौटाने की गुहार लगाई जा रही है, ताकि ये अन्य मरीजों को दिया जा सके। ऑक्सीमीटर लौटाने वाले लोगों को सम्मानित करने की बात भी कही जा रही है। इसके अलावा कोरोना बुलेटिन के अनुसार जिले में शुक्रवार तक 10,375 पॉजिटिव मरीज आए हैं। जबकि इनमें से 3,780 मरीजों तक ही किटें पहुंची हैं। इनमें से भी सामान कम होने की शिकायतें सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें