जालंधर। कनाडा से आए मशहूर शख्सियत देव सोहल को जालंधर का माडल टाउन इतना पसंद आया कि उन्होंने तत्काल इसके लिए पैसा दिया। साथ ही कनाडा से लगातार पार्क के लिए पैसा भेजने का वादा किया। दरअसल, देव सोहल इन दिनों अपनी पत्नी शैली सोहल के साथ जालंधर आए हुए हैं।
दो दिन पहले वह जालंधर के नामी बिल्डर पप्पी अरोड़ा के साथ माडल टाउन पार्क में सैर के लिए गए तो पार्क काफी पसंद आया। उन्होंने तत्काल पार्क की देखरेख करने वाली सोसाइटी के प्रधान जेबी सिंह चौधरी से बातचीत की और कहा कि वह पार्क के लिए पैसा देना चाहते हैं। जेबी चौधरी ने बताया कि जालंधर का सबसे सुंदर पार्क माडल टाउन का है, जिसकी देखरेख सोसाइटी खुद करती है। देव सोहल व उसकी पत्नी शैली सोहल शनिवार को पार्क पहुंचे, जहां उनका स्वागत जेबी चौधरी, सु्िरंदर कौर चौधरी, शरण अरोड़ा, पप्पी अरोड़ा ने किया। इस दौरान विनोद कुमार, एसडी शर्मा, मनीश चोपड़ा, अमर गिल, अनिल सलूजा व राजेश कुमार मौजूूद थे। देव सोहल ने कहा कि उनको जालंधर का यह पार्क ऐसा लग रहा है, जो कनाडा से भी काफी बेहतर है। आज के दौर में पंजाब को हरियाली की खास जरूरत है और वह लगातार कनाडा से भी इस पार्क को पूरा फंड मुहैया करवाएंगे।