फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मदद के बहाने किसान से मोबाइल और सोने की चेन झपटी

Thu, 05 Nov 2026 05:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
तड़के 2:30 बजे वारदात, रास्ता पूछने के बहाने रोकी कार, दूसरे युवक ने दिया झपटमारी को अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। बहलोलपुर रोड पर वीरवार तड़के कार सवार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। सब्जी मंडी जा रहे गांव भोआ निवासी राजेश कुमार को मदद के बहाने रोककर उसका मोबाइल और सोने की चेन छीन ली। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह तड़के करीब 2:30 बजे मूली की फसल लेकर ऑटो के पीछे मोटरसाइकिल पर पठानकोट सब्जी मंडी जा रहा था। बहलोलपुर मोड़ के पास लघुशंका के लिए रुका तो काले रंग की कार उसके पास आकर रुकी। चालक ने रास्ता पूछने के बहाने बात शुरू की। इसी दौरान दूसरे युवक ने उसकी जेब से मोबाइल और गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें