फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में जालंधर पहुंची दिल्ली पुलिस: गलत व्यक्ति को पकड़ने पर मचा बवाल, परिवार से बहस के बाद हाथापाई

Thu, 05 Nov 2026 12:32 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा। परिवार के सदस्यों ने दिल्ली पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप लगाए। यह भी आरोप लगाया गया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी और परिवार की महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
जालंधर में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित डी-मार्ट के बाहर बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। दिल्ली से आई पुलिस टीम एक आपराधिक मामले में फरार आरोपी की तलाश में मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए जालंधर पहुंची थी। 

विज्ञापन




आरोप है कि संदिग्ध की पहचान की पुष्टि किए बिना टीम ने परिवार के साथ खरीदारी करने आए एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर विवाद बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम को वांछित आरोपी के मोबाइल की लोकेशन मॉडल टाउन स्थित डी-मार्ट के आसपास मिली थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने इलाके में घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि इस दौरान गलत पहचान के चलते वहां मौजूद एक परिवार के सदस्य को हिरासत में लेने का प्रयास किया गया। परिवार ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों और परिजनों के बीच बहस हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा। परिवार के सदस्यों ने दिल्ली पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप लगाए। यह भी आरोप लगाया गया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी और परिवार की महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। हंगामे के चलते महिलाओं और बच्चों में अफरातफरी मच गई।

घटनाक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस की टीम द्वारा इस्तेमाल की जा रही निजी गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें शराब की एक बोतल और दो गिलासों में शराब मिलने की बात भी सामने आई। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना मिलने पर थाना नंबर-6 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करवाया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस की टीम ने दूसरे राज्य में कार्रवाई करने से पहले जालंधर पुलिस को सूचना नहीं दी थी। फिलहाल जालंधर पुलिस पूरे घटनाक्रम, गलत पहचान के आरोपों, कथित बदसलूकी और निजी गाड़ी से शराब मिलने के दावों की जांच कर रही है। मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें