फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख संगठनों ने गुरदास मान का पूतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर में मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान पर दर्ज हुए केस का विवाद गहराता जा रहा है। रविवार को डेरा मुराद शाह के श्रद्धालुओं ने गुरदास मान के समर्थन में नारेबाजी की थी वहीं सोमवार को सिख संगठनों ने बीएमसी चौक पर एकत्रित होकर गुरदास मान का पुतला फूंका। उन्होंने मांग की कि केस दर्ज होने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई करते हुए मान को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोर्ट चाहे मान को उसी वक्त छोड़ दे पर विवादित टिप्पणी के लिए उनको गिरफ्तार जरूर किया जाए। जालंधर कोर्ट में मंगलवार को गुरदास मान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। इसे देखते हुए भी सिख संगठनों ने कहा कि गुरदास मान की याचिका पर सुनवाई के दौरान बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। मान ने भले ही माफी मांगी हो पर यह हमको मंजूर नहीं है। सिख संगठनों ने नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन का विरोध भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें