संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
स्थानीय केंद्रीय माॅडर्न जेल में बंद शिव सेना के पदाधिकारी सहित दो के हवालातियों के साथ कुछ कैदियों ने मारपीट कर दी। पीड़ित हवालातियों के पारिवारिक सदस्यों सहित शिवसेना के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश गर्ग ने कहा है कि यदि उक्त पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिला तो वे संघर्ष करने को मजबूर होंगे।
राजेश गर्ग ने बताया कि कुछ दिनों पहले मोगा में दो पक्षों के बीच लड़ाई हुई थी, जिसमें अन्य आरोपितों के साथ गगनदीप सिंह का नाम भी शामिल था। शिवसेना के उत्तर भारत के यूथ अध्यक्ष पंकज चोपड़ा व उसकी पत्नी को पुलिस की ओर से कथित तौर पर गलत तरीके से मामले में फंसाया गया। उन्होंने बताया कि उक्त लड़ाई में दूसरे पक्ष के घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में अन्य आरोपितों के साथ-साथ गगनदीप सिंह व पंकज चोपड़ा को भी शनिवार को स्थानीय केंद्रीय माॅडर्न जेल में भेज दिया गया था। पंकज के पिता प्रदीप कुमार व गगनदीप सिंह के पिता रविंदर सिंह दोनों यहां जब अपने बेटों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके बेटों के साथ कुछ कैदियों से मारपीट की। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि जेल में दो पक्ष के बंदियों को मेडिकल के लिए लाया गया था और वहीं यह दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों को चोट पहुंची हैं।