फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल बोले-तानाशाही कर रही है मान सरकार, अमृतपाल के सवाल पर कहा-नो कमेंट

Thu, 30 Mar 2023 03:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

सुखबीर बादल ने कहा कि पिछली बार अकाली दल और बीएसपी अलग-अलग लड़े थे। इस बार एक ही कैंडिडेट होगा और हम जालंधर सीट पर बड़ी जीत दर्ज करेंगे। पिछले 5 सालों में कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया और 1 साल की आप सरकार के हालात को देखते हुए लोगों की उम्मीद सिर्फ अकाली दल से है।
विज्ञापन
जालंधर पहुंचे सुखबीर बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के एलान के बाद गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरा। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में जो हालात है, यहां लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। 
विज्ञापन


सुखबीर ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के वीडियो संदेश के सवाल पर टिप्पणी करने से मना कर दिया लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने वाले और अमृतपाल के साथ रहने वाले युवाओं को पकड़ कर जेल में डालने पर कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है और पंजाब की जवानी को जेलों में धकेल रही है। भारत विरोधी नारे लगाने पर गिरफ्तार किए गए युवाओं पर भी सुखबीर बादल ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही का शिकार हुए 100 युवाओं को उन्होंने पुलिस से छुड़वाया और कई जगहों पर पार्टी के नेताओं ने भी युवाओं का भविष्य बचाया। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की सरकार युवाओं को नौकरियां देने के बजाय जिलों में बंद करने पर तुली हुई है। हम पंजाब की तरक्की और अमन शांति की बात करने आए हैं और यही संदेश लेकर जनता के बीच जाएंगे। बादल ने कहा कि पिछली बार अकाली दल और बीएसपी अलग-अलग लड़े थे। इस बार एक ही कैंडिडेट होगा और हम जालंधर सीट पर बड़ी जीत दर्ज करेंगे। पिछले 5 सालों में कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया और 1 साल की आप सरकार के हालात को देखते हुए लोगों की उम्मीद सिर्फ अकाली दल से है जो पंजाबियों के लिए सोचने वाली पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें