वार्ड नंबर एक में पड़ते रविदास नगर में बीते कई दिनों से सीवरेज होने से गंदा पानी हर समय सड़कों पर खड़ा रहता है। स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। लोगों को रात के समय आने जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
महिला कांग्रेस नेता रणजीत कौर ने कहा कि खराब सड़क और टूटी हुईं पुलियां कई बार हादसों की वजह बन चुकी हैं। वहीं निगम प्रशासन की ओर से लोगों की इस समय पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों की ओर से बार-बार सड़कों को बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है।
सीवरेज जाम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीवरेज का दूषित पानी गलियों में जमा रहता है। रणजीत कौर ने कहा कि अगर इलाके की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह जल्द ही इलाका निवासियों को साथ लेकर नगर निगम का घेराव करेंगे।