फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संतों ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट

Thu, 26 Feb 2026 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

राज्यपाल कटारिया ने संस्थान की सेवाभावी गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
गवर्नर से मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी सज्जनानंद व स्वामी सतबीरानंद ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुई।
विज्ञापन


संतों ने राज्यपाल को संस्थान की ओर से देश-विदेश में संचालित आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान आध्यात्मिक जागरण, नैतिक शिक्षा, नशा मुक्ति अभियान, महिला सशक्तिकरण, युवा जागृति कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण और देसी गौवंश के संवर्धन जैसे विभिन्न सेवा प्रकल्प चला रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत कर जागरूक और संस्कारित राष्ट्र का निर्माण करना है।



राज्यपाल कटारिया ने संस्थान की सेवाभावी गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। विशेष रूप से युवाओं को जागरूक और संस्कारित बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की उन्होंने प्रशंसा की।
विज्ञापन


भेंट के अंत में संतों ने राज्यपाल को संस्थान के आगामी कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण दिया। दोनों पक्षों ने समाज कल्याण के लिए सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें