फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मोगा में सुरक्षित बचपन अभियान का आगाज

Wed, 28 Oct 2026 05:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीलम अरोड़ा ने बुधवार को सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए है।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति समाज को जागरूक करना है। नीलम अरोड़ा ने स्कूली बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाया। उन्होंने बच्चों व शिक्षकों को बाल अधिकारों तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), 2012 की जानकारी दी, जो 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षित रखता है। नीलम अरोड़ा ने बच्चों की बात सुनने, उन पर विश्वास करने और उनका साथ देने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें