फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा खत्म नहीं हुआ, अब जोंबी नशे की चुनौती : राजा वड़िंग

Wed, 28 Oct 2026 04:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में नशे के मुद्दे पर कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा अकाली-भाजपा सरकार के समय पनपे चिट्टे पर आम आदमी पार्टी सरकार अब तक रोक नहीं लग पाई है। अब जोंबी नशे की चुनौती भी सामने आ गई है। उन्होंने नशे की समस्या से निपटने के लिए ठोस नीति बनाने की जरूरत बताई। वहीं, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की गिरदावरी करवाकर जल्द मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

राजा वड़िंग बुधवार को मुक्तसर के डीसी कार्यालय पहुंचे। डीसी की गैरमौजूदगी में उन्होंने एडीसी डेवी गोयल को किसानी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ड्रोन के जरिये नशा और असलहा आ रहा है। नशे की समस्या रातोंरात खत्म नहीं होगी, इसके लिए कई वर्षों तक प्रयास करने होंगे। पूर्व विधायक सुखदर्शन सिंह मराड़ के पुत्र और पूर्व एसपी राज बलविंदर मराड़ के कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले नेताओं का पार्टियां बदलना सामान्य है। ईडी की रेड पर उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले ईडी, सीबीआई, विजिलेंस और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों की कार्रवाई होती रहती है। राजा वड़िंग ने कहा कि मुक्तसर के 65 गांव ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं। वह हरिके कलां, भुट्टीवाला, खोखर, खिड़कियांवाला और मराड़ कलां समेत कई गांवों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गिरदावरी के आदेश अभी नहीं आए हैं। सरकार प्रभावित किसानों को जल्द उचित मुआवजा दे, क्योंकि कई किसानों ने ठेके पर जमीन लेकर धान की बिजाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें