फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर एक मोटरसाइकिल चालक की मौत

Sun, 24 Apr 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर( फिरोजपुर)
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
बाजार नंबर चार के सामने सड़क के किनारे बने डिवाइडर से टकराकर एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
विज्ञापन


इंदिरा नगरी निवासी कैटरिंग कर्मचारी सनी कुमार शुक्रवार रात्रि शहर में ही किसी कार्यक्रम से अपने बाइक पर घर लौट रहा था कि बाजार नंबर चार टीचर क्लब के सामने बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया।

वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद सनी काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा और घर न पहुंचने पर जब उसके परिजनाें ने सनी के दोस्ताें से उसके बारे में पूछा तो उसकी तलाश शुरू की। उन्हें सनी बेहोश सड़क के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे श्रीगंगानगर रेफर किया गया। जहां डाक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें