फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित ममदोट टी प्वाइंट के पास कैंटर की टक्कर से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हादसा शुक्रवार करीब सुबह दस बजे हुआ।पुलिस के मुताबिक शनि सिंह निवासी गांव चक जमीत सिंह (मिसरी वाला) बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर किसी कामकाज के सिलसिले में जा रहा था। शनि ममदोट के टी प्वाइंट के पास जीटी रोड पर चढ़ते समय कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। उसके सिर पर गहरी चोटें लगीं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।