कोटकपूरा में गांव ढिलवां कलां के पास कार की टक्कर में क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : FARIDKOT
गांव ढिलवां कलां के पास शुक्रवार को कार की टक्कर से बाइक सवार नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम नगर निवासी सन्नी (32) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत सन्नी बाइक पर सवार होकर नेशनल हाईवे नंबर 54 पर जा रहा था। इसी दौरान वरना कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सदर पुलिस ने मृतक के पिता सुशील कुमार के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।