फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला स्टेज पर तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोठे मनवाल में बुधवार की रात महावीर नाटक क्लब की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा था। मंचन के दौरान कुछ युवकों ने वहां पर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इस मामले में रोष जताते हुए क्लब के सदस्यों एवं गांव के लोगों ने वीरवार को रामलीला मंच के पास धरना देना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बता दें कि धरना खबर लिखने तक जारी रहा।
विज्ञापन

क्लब प्रधान संदीप मोनू ने बताया कि कुछ युवक शराब पीकर रामलीला में आए थे। इन्हें गांव के सरपंच ने मास्क लगाने और नीचे बैठकर रामलीला देखने के लिए कहा। इसी बात पर युवकों ने बहसबाजी करते हुए तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। क्लब के सदस्यों ने थाना शाहपुरकंडी में शिकायत दर्ज करवा दी है। डीएसपी रविंद्र रूबी ने कहा कि रामलीला क्लब की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच जारी है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें