फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में कोठी में लूट करने के मामले में बुजुर्ग की साली का लड़का निकला मास्टर माइंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी पुलिस ने वीरवार को कोठी में घुसकर बुजुर्ग से मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में चार लोगों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से कार, सोने का कड़ा, चैन व मुंदरी बरामद की है। वहीं हैरत की बात तो यह है कि इस घटना का मास्टर माइंड पीड़ित बुजुर्ग की साली का लड़का है। उसने खुद आरोपियों को इस जगह के बारे में बताया और घटना वाले दिन खुद कार लेकर बाहर खड़ा रहा।
विज्ञापन

डीएसपी परमजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में बलजीत सिंह उर्फ सोनू वासी टोडरपुर जिला होशियारपुर, रणजीत सिंह उर्फ हैप्पी वासी नगदीपुर जिला होशियारपुर, हिमांशु हीर उर्फ हनी वासी न्यू सुभाष नगर लुधियाना, सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा वासी इसपुर जिला होशियारपुर को काबू किया गया है। डीएसपी परमजीत सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को राम लाल हीरा वासी ग्रीन पार्क फगवाड़ा ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वो अकेला घर में रहता है। उसकी पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। घटना वाले दिन करीब 10 बजे किसी ने उनका दरवाजा खटखटाया। गेट पर एक मोना तथा एक सिख युवक खड़ा था, जिन्होंने उनसे पूछा कि आपका बेटा आस्ट्रेलिया में है, उनके हां कहने पर वो अंदर आ गए। अंदर आने पर उन्होंने उसके हाथ पैर बांध दिए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और सोने के जेवरात, नगदी व घड़ी लूटकर ले गए। डीएसपी सिंह ने बताया कि आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ पहले चार मामले दर्ज है तथा वो भगौड़ा है। हिमांशु के खिलाफ पहले एक मामला दर्ज है तथा बलजीत सिंह के खिलाफ पहले भी नशा का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें