पंजाब रोडवेज की एक्शन कमेटी की ओर से लंबित मांगों के लिए मंगलवार को मुक्तसर डिपो में राज्य सरकार के खिलाफ रोष रैली की गई। इस दौरान कर्मियों ने राज्य सरकार का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी भी की।
वक्ताओं ने कहा कि आरटीए सचिव की ओर से हिस्सेदार ट्रांसपोर्टर के कहने पर टाइम टेबल में बदलाव किया जा रहा है। रोडवेज के टाइम काटकर प्राइवेट बसों को जारी किए जा रहे हैं। अदालत के आदेशों को न मानते हुए परमिट को बढ़ाया और घटाया जा रहा है।
राज्य में रोडवेज के डिपो में भ्रष्टाचार फैल चुका है। इसे रोकने के लिए एक्शन कमेटी बड़ी स्तर पर संघर्ष करेगी। इस मौके पर रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के नछत्तर सिंह जैतो, इंटक के सुरजीत सिंह, मुकंद सिंह, ड्राइवर यूनियन के केवल सिंह, कंडक्टर यूनियन के सुखवंत सिंह, कर्मचारी दल के बलतेज सिंह और अंगरेज सिंह भी मौजूद थे।