फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने गांव डल्ला को गोद लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) राज्यसभा सांसद संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने बतौर राज्यसभा सदस्य ऐतिहासिक गांव डल्ला को गोद लिया और राज्य में इसे एक आदर्श गांव के तौर पर विकसित करने की घोषणा की है।
बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल और डीसी कपूरथला विशेष सारंगल ने बुधवार को गांव के विकास के लिए व्यापक योजना बनाने के उद्देश्य से सभी विभागों के अधिकारियों और पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव डल्ला को धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए फंड में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। ग्रामीण विकास कार्यों को पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए एनआरआई और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से गांव की सफाई और भूजल को बचाने के लिए निजी तौर पर निगरानी करने की बात कही।
डीसी विशेष सारंगल ने कहा कि सिख धर्म के इतिहास में डल्ला गांव का विशेष महत्व होने के कारण जिला प्रशासन गांव को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों के सहयोग से ‘ग्राम विकास योजना’ तैयार की जाएगी ताकि भविष्य में विकास कार्य पारदर्शी ढंग से किए जा सकें।
विज्ञापन

डीसी ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को निगरानी करने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने ग्रामीणों व अधिकारियों से बैठक कर तालाब निर्माण, सीवरेज, सोलर लाइट, खेल स्टेडियम, धर्मशाला की मरम्मत व पशुपालन अस्पताल की नई इमारत की मांगों को सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी ओर से पेश मांगों को उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया जाएगा। संत सीचेवाल व डीसी ने गांव तलवंडी माधो में चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी दौरा किया। इस अवसर पर आप विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सज्जन सिंह चीमा, एडीसी (ड) परमजीत कौर, एसडीएम चंद्र ज्योति, डीडीपीओ हरजिंदर सिंह, सचिव जिला परिषद गुरप्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें