फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मेडिकल स्टोर पर छापा, नशे की सौ गोलियां बरामद

Tue, 13 Oct 2026 04:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत जालंधर में दो मेडिकल स्टोरों पर दबिश की गई। पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने आनंद मेडिकल स्टोर से नशे की सौ गोलियां बरामद कीं। इस कार्रवाई में दुकान संचालक और उसके बेटे को हिरासत में लिया गया है।
टीम ने बस्ती बावा खेल अड्डे के पास स्थित आनंद मेडिकल स्टोर और प्रभजोत मेडिकल स्टोर पर रेड की। ड्रग इंस्पेक्टर अमित बांसल, एसीपी आतिश भाटिया और थाना प्रभारी संजीव सूरी टीम में शामिल थे। पुलिस ने मेडिकल स्टोर के साथ संचालक आनंद के घर पर भी दबिश दी। एसीपी आतिश भाटिया के अनुसार, पुलिस को नशे की गोलियां बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक ग्राहक भेजकर एक हजार रुपये की नशीली दवाइयां खरीदी गईं। जांच में पाया गया कि गोलियों को पत्तों से निकालकर खुले डिब्बे में बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि इस मेडिकल स्टोर पर पहले भी कार्रवाई हुई थी। तब संचालक को जेल भी भेजा गया था। अब दोबारा नशीली गोलियां बेचने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें