फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियार से इकबाल की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, पुलिस अब तक नहीं कर पाई मामले की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। लाल किला हिंसा के आरोपी इकबाल सिंह को होशियारपुर से गिरफ्तार किए जाने के दिल्ली पुलिस के दावे को लेकर जिला पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वे सुनी सुनाई जानकारी के आधार पर इसकी पुष्टि करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी साबित नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि इकबाल सिंह को गांव चग्गरां या उसके आसपास से मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया था, जो थाना चब्बेवाल के तहत आता है। उधर, चब्बेवाल पुलिस भी इस बारे में जानकारी होने से इनकार कर रही है। वहीं गढ़शंकर के एएसपी तुषार गुप्ता का कहना था कि मामले में पुष्टि करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव चग्गरां में जाकर लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन किसी से कोई जानकारी नहीं मिली है। उनका कहना था कि गांव में दो इकबाल सिंह हैं और दोनों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें कोई पूर्व सूचना दी गई थी या गिरफ्तारी के बाद सूचित किया गया तो गुप्ता ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई। उधर, एसएसपी नवजोत सिंह माहल का कहना था कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कोई पूर्व सूचना नहीं मिली है। अब अगर होशियारपुर पुलिस के जानकारी न होने के दावे पर यकीन किया जाए तो जिला पुलिस और खुफिया विभाग इस मामले में पूरी तरह नाकाम रहे नजर आ रहे हैं। अगर होशियारपुर पुलिस की बात मानी जाए तो दिल्ली पुलिस के दावे पर सवाल उठते हैं। एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है और जो भी जानकारी सामने आएगी, उसे साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें