फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में अमेरिका की जगह मैक्सिको भेज 25 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। अमेरिका की जगह मैक्सिको भेज कर 25 लाख रुपये हड़पने के मामले में थाना सुभानपुर की पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव हमीरा थाना सुभानपुर ने एसएसपी कपूरथला कंवरदीप कौर को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने लड़के अमृतपाल सिंह को विदेश भेजना चाहते थे। इसी दौरान उसके चाचा के लड़के भूपिंदरजीत सिंह निवासी गांव हमीरा थाना सुभानपुर ने बताया कि लखविंदर सिंह उर्फ लक्की निवासी गांव छीना पत्ती वार्ड नंबर-6 रईया, जिला अमृतसर अमेरिका भेजने का काम करता है।
विज्ञापन

इस पर जब वह भूपिंदरजीत सिंह को साथ लेकर लखविंदर सिंह उर्फ लक्की से मिले तो उसने लड़के को अमेरिका भेजने के लिए 25 लाख रुपये मांगे। जिसके बाद उन्होंने 22 मार्च 2019 को 5 लाख रुपये की रकम और पासपोर्ट भूपिंदर सिंह के कहने पर लखविंदर सिंह उर्फ लक्की को दे दिए। बाकी 20 लाख रुपये अमेरिका जाकर देने की बात हुई, जिसके बाद लखविंदर सिंह उर्फ लक्की ने गैर कानूनी तरीके से उसके बेटे अमृतपाल मैक्सिको ले गया, जहां उसने डरा धमका कर बाकी के 20 लाख रुपये भूपिंदर सिंह के जरिये उससे ले लिए।
इसके बाद आरोपी ने गैर कानूनी तरीके से मैक्सिको से दीवार फांदकर उसके बेटे को अमेरिका में दाखिल करवा दिया। जहां अमेरिकन पुलिस ने उसके बेटे को पकड़ लिया और ऐरीजोना कैंप में डाल दिया। जहां अमेरिका में रह रहे रिश्तेदारों ने उसके लड़के का वकील कर 2500 डालर की रकम अदा की, लेकिन इसके बावजूद अदालती आदेशों के बाद उसके लड़के को गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल होने पर वापस भारत भेज दिया गया। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो दोनों आरोपियों ने उसके छोटे बेटे को यूरोप या इंग्लैंड भेजने का झांसा देना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसे पता चला कि लखविंदर सिंह उर्फ लक्की खुद विदेश चला गया है। अब उन्होंने एसएसपी के समक्ष गुहार लगाकर न्याय की मांग की है। मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी आर्थिक अपराध शाखा शहबाज सिंह को सौंप दिया गया। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें