फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से लाखों का गेहूं और बारदाना जला

Sun, 01 May 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
मोगा के गांव फूलेवाला में गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाघापुराना के निकट गांव फूलेवाला में पंजाब वेयर हाउस के गोदाम में शनिवार की दोपहर आग लगने से करीब दस लाख रुपये गेहूं और बारदाना जल करराख हो गया।
विज्ञापन


इस घटना की सूचना मिलते ही जिले के सिविल एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए पास के शहरों में  से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल अमले और लोगों ने आग पर काबू पाया।

बाघापुराना के निकट गांव फूलेवाला में पंजाब वेयर हाउस के खुले गोदाम में तकरीबन दो लाख गेहूं की बोरियां भंडार की गई हैं। खुले आसमान नीचे रखे इस गेहूं में दोपहर बाद संदिग्ध हालत में आग लग गई। हवा चलने से आग तेजी से फैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बाघापुराना डा. निधी कलोतरा, नायब तहसील गरमेल सिंह सूरेवाला, थाना बाघापुराना प्रमुख गुरमिंदर सिंह और गोदाम के मैनेजर संदीप सिंह ओर अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


यह आग लगने का कारण पता नहीं लग सका। इस गोदाम ऊपर से न तो कोई बिजली का तार गुजरता है और न ही पास के खेतों में किसी किसान ने नाड़ को आग लगाई। विभागीय अधिकारी किसी मजदूर की बीड़ी सिगरेट से आग लगने का दावा कर रहे हैं। मैनेजर के मुताबिक आग से 10 लाख रुपये का गेहूं और बारदाना जल कर राख हुआ है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। आग लगने के सही कारणों बारे भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय में ही फायर ब्रिगेड गाड़ियां हैं। बाघापुराना, धर्मकोट, निहाल सिंह वाला नगर काउंसिलों में फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं है।  कुछ दिन पहले ही निहाल सिंह वाला में गांव रोता और धूड़कोट रणसींह आदि गांवों में तकरीबन चार सौ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल आग से जलकर राख हो गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें