फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन की रोष रैली

Tue, 20 Dec 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन की ओर से मंगलवार को मांगों के लिए कलम छोड़ हड़ताल के दौरान नहरी कॉलोनी में रोष रैली की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार उनकी मानी हुई मांगों को लागू नहीं कर रही है। इससे कर्मियों मे रोष पाया जा रहा है। बार-बार बैठक करने के बाद कोई भी हल नहीं किया गया। कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, ठेका सिस्टम बंद कर रेगुलर भर्ती करने, रिक्त पदों को जल्द भरने, डीए की नई किस्त जारी करने, डीए का बकाया देने की मांग कर रहे हैं।

कर्मियों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों की पूर्ति नहीं की गई तो वे संघर्ष तेज करेंगे। इस दौरान काला सिंह बेदी, खुशकरणजीत, अलबेल सिंह, गुरमेल सिंह, बीरबल शर्मा, जसवंत सिंह, खुशहाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, बिमला देवी, अशोक कुमार, इकबाल सिंह, गुरशरण सिंह, कुलदीप, गुरभेज सिंह और कुलदीप सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें