फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों में हथियारों के बढ़ते चलन के खिलाफ निकाला रोष मार्च

Tue, 20 Dec 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
रोष मार्च - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट जालंधर लाइट, साउंड एंड डीजे एसोसिएशन ने मैरिज पैलेसों में हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को कंपनी बाग चौक में धरना-प्रदर्शन कर रोष मार्च भी निकाला गया, जो डीसी दफ्तर जाकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सदस्यों ने एक मांगपत्र डीसी को भी सौंपा। इस मौके पर चेयरमैन पवन कुमार, वाइस चेयरमैन जसवीर सिंह, प्रधान कीमती केसर, जनरल सेक्रेटरी यश चोपड़ा ने डीसी से कहा कि विवाह समारोह के दौरान मैरिज पैलेसों में हथियार लेकर जाने व चलाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। इसके लिए कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन इनको सख्ती से लागू नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने विवाह समारोह के दौरान डीजे कलाकारों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर कदम उठाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि पैलेस के अंदर हथियार ले जाने से डीजे कलाकारों के अलावा आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। बंदूक से निकली गोली किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। इस लिए इस मामले में जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाएं। इस मौके पर उप प्रधान कमल सिंह, कुलविंदर कुमार, पवन कुमार, सतवीर सिंह, पवन कुमार और जसप्रीत सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें