फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर दी जान

Thu, 23 Jan 2014 10:24 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला-सुभानपुर रोड पर स्थित मॉडर्न जेल में बंद एक कैदी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मृतक व्यक्ति के परिजनों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के शवगृह में मीडिया को जानकारी देते हुए जेल के एसपी बिक्रम पांथे ने बताया कि वीरवार अल सुबह करीब 3 बजे कैदी मनदीप सिंह उर्फ मोनू पुत्र हरभजन राम निवासी गांव काहना ढेसिया थाना गोरिया ने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। जेल पुलिस कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए जेल अस्पताल में पहुंचा। वहां पर उसे दर्द निवारक टीके लगाए गए। उसके बाद वह अपनी बैरक में जाकर सो गया।

उसके साथी कैदी ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे मनदीप सिंह बाथरूम की ग्रिल के साथ लटका हुआ है। उसके गले में कपड़े का फंदा लगा हुआ है। जब जेल अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा तो मनदीप सिंह की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मनदीप सिंह उर्फ मोनू 20 जनवरी को मॉडर्न जेल में एनडीपीएस के एक मामले के तहत बतौर हवालाती बंद हुआ था।

उक्त घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद उसके परिजन गांव वासियों के साथ सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचे, जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हो चुकी थी। थाना कोतवाली पुलिस के एसएचओ नरेश जोशी ने बताया कि धारा 176 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।

बाथरूम और बेटे की ऊंचाई छह फीट, कैसे फंदा लगेगा : हरभजन
मनदीप सिंह के पिता हरभजन राम ने आरोप लगाया कि जिस बाथरूम में उसके बेटे ने फंदा लगाया बताया जा रहा है उसकी ऊंचाई करीब छह फीट है। उसके बेटे की हाइट की करीब छह फुट थी। कैसे छत पर फंदा लगाया जा सकता है। उन्होंने अपने पुत्र की मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें