फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह से मिलने की बात अफवाह : कैप्टन अमरिंदर

Wed, 15 Jul 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और अमृतसर से सांसद व लोकसभा में नेता विपक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गोवा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के कयासों पर विराम लगाते हुए इसे महज अफवाह करार दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने इसे मीडिया का झूठा प्रचार करार कहा है। उन्होंने अमित शाह से मुलाकात को सिरे से खारिज किया है। वह बुधवार को तरनतारन में विधायक रमनजीत सिंह सिक्की की ओर से आयोजित कांग्रेस की रैली में शामिल होने के लिए जाते समय सुल्तानपुर लोधी के गांव मुंडी मोड़ में कुछ देर रुके थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे गोवा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात को लेकर सवाल किया।

जब उनसे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली की ओर से अमृतसर को हेरिटेज सिटी का दर्जा और पंजाब को एम्स व आईआईएम देने की घोषणा करने की उनकी ओर से प्रशंसा किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह उनका नैतिक कर्तव्य कि अगर कोई पंजाब के विकास के लिए घोषणा होती है तो उसकी राजनीतिक से ऊपर उठकर प्रशंसा की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने दोआबा क्षेत्र के लोगों को लाभ देने के उद्देश्य से पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) को एआईआईएम में परिवर्तित कर देना चाहिए। कांग्रेस हाईकमान की ओर से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान उनके हाथ में सौंपे जाने में हो रही देरी पर, कैप्टन ने कहा कि यह फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है। इसके बारे में वह कुछ नहीं कह सकते हैं।

उनसे जब पूछा गया कि कांग्रेस पंजाब की कमान नहीं सौंपती तो क्या वह नई पार्टी बनाएंगे, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इस मसले पर बाद में चर्चा करेंगे। इससे पहले कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें