फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस के कारिंदों ने पीआरटीसी मुलाजिमों को पीटा

Mon, 21 Apr 2014 09:13 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
दबंग अकाली नेताओं की ट्रांसपोर्ट में चलने वाली बस के चालकों ने सोमवार को जालंधर के पीएपी चौक में खुलकर गुंडागर्दी की।
विज्ञापन


एक प्राइवेट बस का चालक पहले तो जालंधर से ही अपने निर्धारित समय से लेट निकला और बाद में पीआरटीसी की बस को पीएपी चौक में रोक लिया। इसके बाद पीआरटीसी के कंडक्टर को खींच के बाहर निकाला और उससे मारपीट और गाली गलौज की।

पीआरटीसी के मुलाजिमों ने इसकी शिकायत थाना रामामंडी में दी है। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में पुलिस कार्रवाई करने में कतरा रही है। इस घटना के बाद पीआरटीसी की बस दोपहर 3 बजे तक पीएपी चौक में खड़ी रही और बाद में जालंधर बस अड्डे पहुंच गई, जहां से बस वापस कपूरथला के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


पीआरटीसी के बस कंडक्टर निर्मल सिंह और ड्राइवर जसविंदर सिंह जस्सा के मुताबिक उनकी बस का रूट कपूरथला से बठिंडा है। सुबह 7.40 बजे बस बठिंडा की तरफ रवाना हुई। बस स्टैंड के बाहर से सवारियां बैठाने के बाद जब वे पीएपी चौक पहुंचे तो एक दम से प्राइवेट एसी बस (जो एक अकाली नेता की है) ने उनकी बस के पास रुक गई। इसके बाद थोड़ा आगे जाने के बाद प्राइवेट बस के कंडक्टर और उसी बस में ही बैठे तीन अन्य कारिंदों सहित पीएपी चौक में आवाज देने वाले प्राइवेट बस के मुलाजिम ने जबरन कंडक्टर निर्मल को बस से उतार लिया। सभी ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद जबरन बस से सवारियां उतारकर प्राइवेट बस में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन


कार्रवाई न की तो करेंगे विरोध : यूनियन
पीआरटीसी यूनियन कपूरथला के प्रधान बलबीर सिंह के मुताबिक यह एक दिन की बात नहीं है बल्कि रोजाना उक्त प्राइवेट बस काउंटर से ही लेट चलती है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने उस बस के चालकों के खिलाफ कार्रवाई न की तो इसका विरोध पंजाब भर में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें