फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठिया पर ईडी चुप क्यों : खैहरा

Wed, 26 Feb 2014 10:42 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुखपाल खैहरा ने ईडी पर आरोप लगाया है कि वह राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


ईडी जेल मंत्री के बेटे दमनवीर फिल्लौर के ही काफी पीछे पड़ी है। खैहरा ने कहा कि ईडी ने मजीठिया के खिलाफ चुपी क्यों साध रखी है जबकि ड्रग्स तस्कर जगदीश भोला ने साफ तौर पर मजीठिया का नाम लिया है और मजीठिया के खिलाफ दमनवीर से भी अधिक संगीन आरोप हैं।

खैहरा ने बुधवार को जालंधर में प्रेस वार्ता के दौरान भोला की स्टेटमेंट जारी की। खैहरा ने कहा कि भोला ने जो लिखित बयान दिया है, उसमें साफ कहा कि राजस्व मंत्री के कहने पर ही जगजीत चहल ने परमिंदर पिंकी व सत्ता को एफीड्रीन दी थी, जिसको कनाडा भेजा गया था। भोला ने यह भी लिखा है कि पिंकी व सत्ता खास तौर पर कनाडा से मजीठिया की शादी में शरीक होने के लिए आए थे।
विज्ञापन


 खैहरा ने कहा ईडी को दमनवीर के साथ मजीठिया को भी समन जारी करने चाहिए। खैहरा ने कहा कि मजीठिया से इस्तीफा ले लेना चाहिए।

खैहरा ने सीएम प्रकाश सिंह बादल को अली बाबा की संज्ञा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सुखबीर बादल, सिकंदर मलूका, अनिल जोशी, जागीर कौर, गुलराज राणिके, सिकंदर सिंह फिल्लौर, अजीत सिंह कोहाड़ आदि दागी हैं और उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


खैहरा ने कहा कि भगत नौजवान सभा के जिन युवाओं ने मजीठिया के खिलाफ प्रदर्शन किया था, उनका क्या कसूर था जो केस दर्ज कर लिया गया? इस सभा को कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें