फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ ‘अरमान’ नाटक का मंचन

Wed, 26 Feb 2014 10:37 PM IST
अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ अकाली दल की ओर से नौजवान पीढ़ी को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष समागम का आयोजन किया गया। इसकी अगुवाई यूथ के अध्यक्ष मुनीश मोनू ने की।
विज्ञापन


शिव निकेतन धर्मशाला में करवाए समागम में अमृतसर के बाबा फरीद ग्रुप के कलाकारों ने ‘अरमान’ नाटक का मंचन किया। इसके मुख्य मेहमान वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की पत्नी गगनदीप कौर ढींढसा थे।

लेखक जतिंदर बराड़ रचित इस नाटक की कहानी एक मां-बाप के  इकलौते शिक्षक बेटे की है, जो गलत संगत में पड़ने से नशे का आदी हो जाता है। अंत में नशे की वजह से उसकी मौत हो जाती है, जिससे पूरे परिवार शोक में डूब जाता है। नाटक ने सभी को भावुक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढींढसा ने समागम के आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूथ अकाली दल का नशे के खिलाफ यह अभियान लोगों में जागृति लाएगा। ऐसे नाटक स्कूल और कॉलेजों में जरूर मंचित किए जाएं। कार्यक्रम में आयोजकों ने ढींढसा का सम्मान किया। इस मौके पर महिला अकाली दल की जिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा, यूथ अकाली दल के जिला अध्यक्ष हरप्रीत ढींढसा, विन्नरजीत सिंह गोलडी, भागीरथ राय, हरीश गोयल, विनित जैन, रोहित गर्ग, अतुल गुप्ता और जसविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें