पंजाब प्रदेश कांग्रेस की कैंपेन कमेटी के वाइस चेयरमैन साधू सिंह धर्मसोत
ने मंगलवार को कहा कि अब पार्टी के प्रदेश कप्तान कैप्टन अमरिंदर सिंह का
वर्किंग स्टाइल बदला नजर आएगा। कैप्टन रिटायर्ड फौजियों से घिरे नहीं नहीं
नजर आएंगे।
इससे आम जनता और वर्कर कैप्टन से आसानी से मिल सकेंगे।
साधू सिंह जालंधर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। विधायक साधू सिंह
धर्मसोत का जालंधर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। सर्किट हाउस
में जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी, निगम में विपक्ष के नेता जगदीश राज
राजा, महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रधान किट्टू ग्रेवाल, कांग्रेसी नेता
हरजिंदर लाडा, मनोज अरोड़ा, युवा कांग्रेस नार्थ प्रधान अजय लक्की, अशोक
गुप्ता ने दोशाला व कृपाण भेंटकर कैंपेन कमेटी के वाइस चेयरमैन को सम्मानित
किया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान धर्मसोत ने कहा कि 2007 व 2012
में जो गलतियां कांग्रेस पार्टी से हुई थी, उन्हें दूर किया जा रहा है।
वर्करों की शिकायत रहती थी कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को पांच रिटायर्ड
फौजियों ने घेरा डाल रखा है। उन्होंने कहा इस बार कैप्टन बदले बदले नजर
आएंगे। घेरा डालकर रखने वाले रिटायर फौजियों का कोई बैरियर नहीं रहेगा।
इससे आम वर्करों क कैप्टन से मिलने में दिक्कत नहीं होगी।
दोआबा में
कांग्रेस की करारी हार पर साधू सिंह ने कहा कि इस बार एआईसीसी की प्रधान
सोनिया गांधी ने नया कदम उठाकर पंजाब में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है और जो
कमियां 2007 व 2012 में रह गई थी, उन्हें दूर किया जाएगा। टिकट वितरण में
पूरा संतुलन रखा जाएगा क्योंकि पिछले चुनावों में हार की समीक्षा के दौरान
बात उठी थी कि टिकटों के गलत वितरण से काफी नुकसान हुआ है।
बाजवा गुट के तमाम नेता रहे गायब
प्रदेश
कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के गुट के नेता मंगलवार
को भी नदारद रहे। साधू सिंह धर्मसोत का स्वागत करने व मीटिंग के लिए
कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट के नेता ही सर्किट हाउस पहुंचे। यहां प्रदेश
कांग्रेस के सचिव अनिल दत्ता, सतनाम सिंह बिट्टा, सेठ सतपाल महे, पूर्व
विधायक राजकुमार गुप्ता, पूर्व मंत्री जयकिशन सैनी, डायनामिक गुट के पार्षद
नेता सुशील रिंकू, मेजर सिंह गायब दिखे।
‘शिअद को जवाब देने के लिए कांग्रेस’
पीपीसीसी
के सदस्य मनोज अरोड़ा का कहना है कि पंजाब में बठिंडा रैली ऐतिहासिक होगी।
शिअद की बठिंडा सद्भावना रैली में हरियाणा व राजस्थान तक से लोग आए थे।
सुखबीर उतने लोग भी जमा नहीं कर पाया, जितने मतों पर कैप्टन अमृतसर से
लोकसभा चुनाव जीते थे। अरोड़ा ने कहा कि बठिंडा में रैली को लेकर तैयारियां
की जा रही हैं और शिअद की चुनौती का जवाब देने के लिए कांग्रेस पूरी तरह
से तैयार है।