जालंधर-होशियारपुर रेलवे लाइन पर गांव करंगना के पास एक बोलेरो और डीएमयू की टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मनी राम (40) निवासी चूरू राजस्थान के रूप में हुई है। हादसा गांव करंगना के पास एक मानव रहित फाटक पर हुआ।
सभी छह लोग सड़क बनाने का कार्य करने वाली एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। घायल गुरविंदर सिंह निवासी करनाल ने बताया कि शनिवार को वे किसी काम से होशियारपुर आए थे। शाम को वे अपनी बोलेरो गाड़ी में करंगना मानव रहित फाटक को पार करने लगे तो डीएमयू ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। डीएमयू नंबर 74917 होशियारपुर से जालंधर जा रही थी।
घायलों की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र मुख्यतार सिंह निवासी करनाल, दिनेश कुमार पुत्र सुल्तान राम जिला सिक्कर राजस्थान, राजू निवासी राजस्थान, प्रदीप पुत्र करनाल, अंकुर निवासी मुजफ्फर नगर के रूप में हुई है।