फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से भरा कैंटर पलटा, पांच की मौत

Sun, 22 Jun 2014 10:27 PM IST
रोपड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़-चंडीगढ़ मार्ग स्थित गांव सिंघ के पास पशुओं से भरा कैंटर पलटने से 13 बलदों में से पांच बलदों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायल हो गए। कैंटर पलटने के कुछ समय बाद ही पुलिस और हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे एसपी(एच) हरमीत सिंह हुंदल व एसपी(डी) दर्शन सिंह मान ने बताया कि ये कैंटर (यूपी-30-टी-5932) रोपड़ की तरफ से कुराली की तरफ जा रहा था। अचानक गांव सिंघ के पास वह एक नाले में पलट गया। इससे पांच पशुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कैंटर में कुल 14 बलद थे। बचे हुए पशुओं को रोपड़ की गोशाला में पहुंचा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने पकड़े गए निक्का सिंह, कैंटर के ड्राइवर रियान समेत भागने वाले जसवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार इस कैंटर ने हादसे वाले स्थान से पहले स्थित टोल प्लाजा का बूम बैरियर भी तोड़ दिया था।
विज्ञापन


शिव सैनिक ने कैंटर को आग लगाने की नाकाम कोशिश की
हादसे के दौरान करीब 12 बजे शिव सेना के जिलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कैंटर पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। अफरा तफरी में पेट्रोल कई पुलिस कर्मियों पर भी गिर गया। कुराली से भाजयुमो नेता गोल्डी शुक्ला ने शिव सेना नेता अश्वनी शर्मा को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें