संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। विधायक संदीप जाखड़ ने पंजाब सरकार पर अबोहर के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और ग्रांट के मामले में शहर को नजरअंदाज किया जा रहा है।
जाखड़ ने बताया कि फाजिल्का जिले के अन्य शहरों को करोड़ों रुपये की ग्रांट मिल रही है। वहीं, अबोहर को विकास कार्यों से वंचित रखा गया है। उन्होंने सवाल किया कि जब अन्य शहरों को करीब पांच करोड़ रुपये मिल सकते हैं, तो अबोहर के साथ भेदभाव क्यों? नगर निगम अबोहर में स्थायी आयुक्त और पर्याप्त अधिकारियों का अभाव है। पिछले साढ़े चार वर्षों में तीन हलका इंचार्ज बदले गए लेकिन शहर की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। जाखड़ ने स्थानीय आप नेतृत्व पर भी जनता की आवाज न उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से राजनीतिक भेदभाव छोड़कर अबोहर को उसका हक देने की मांग की।