फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सुशील व शीतल के पार्टी छोड़ने के बाद वर्करों में जान फूंकने जालंधर पहुंचे सीएम मान, कहा- जनता देगी जवाब

Sun, 07 Apr 2024 02:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप से बागी हुए सुशील रिंकू व शीतल अंगूराल पर जमकर तंज कसे। मान ने कार्यक्रताओं को कहा कि पार्टी के साथ गद्दारी की है और गद्दारी करने वाले को जनता चुनाव में जवाब देगी। उनका कोई व्यक्तिगत जनाधार नहीं है।
विज्ञापन
जालंधर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में आप को अलविदा कह सुशील रिंकू व शीतल अंगूराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद पार्टी अपनी जीती हुई सीट को हर हाल में दोबारा जीतना चाहती है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जालंधर में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की और उनके साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।

विज्ञापन


मीटिंग के दौरान भगवंत मान ने पार्टी विधायकों नेताओं और पदाधिकारियों से आप सरकार के दो सालों के लोग हितैषी कार्यों और फैसलों को लोगों के बताने और उसे जोर शोर से प्रचारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिर्फ दो सालों में इतना काम किया है जितना काम पिछली सरकारों ने पिछले सत्तर सालों में नहीं किया। इसलिए हमें अपने काम का प्रसार करने की जरूरत है।

मान ने कहा कि पहले संगरूर लोकसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी का गढ़ हुआ करता था। अब संगरूर के साथ जालंधर भी जुड़ गया है। अब दोनों सीट हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। दोनों पर हमारा विशेष ध्यान है और हमें इसे हर हाल में जीतना है। हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि जालंधर सीट को हर हाल में जीता जाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


आप के सांसद सुशील रिंकू के पार्टी छोड़ने पर मान ने कहा कि हमें उनपर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की है और गद्दारी करने वाले को जनता चुनाव में जवाब देगी। सुशील रिंकू को आम आदमी पार्टी ने सांसद बनाया और पहचान दिलाई, लेकिन उन्होंने हमारे साथ धोखा किया। उनका कोई व्यक्तिगत जनाधार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें