फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बटाला में 30 लाख की जाली करंसी के साथ दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में देनी थी नकली नोटों की डिलीवरी
विज्ञापन


दो कारें और जाली नोट बनाने से संबंधित सामान जब्त

बटाला पुलिस इस कांड से संबंधित तीसरे आरोपी को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी

बटाला। पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले बटाला के पास पड़ते गांव में अमृतसर के रहने वाले दंपती को 30 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद की सारी जाली करंसी, दो कारें और जाली नोट बनाने से संबंधित सामान को जब्त कर लिया है। पुलिस ने सूचना के आधार नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान कार से इस करंसी को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दंपती में से आरोपी पति एक बैंक में कार्यरत था, जहां उसने दो करोड़ की ठगी की थी। इस मामले में वह जेल भी काट कर आया है। आरोपियों की पहचान सुखबीर सिंह निवासी गांव भटटी थाना तरसिका अमृतसर और पत्नी गुरिंदर कौर के रूप में हुई है। यह नोट हिमाचल प्रदेश में डिलीवर किए जाने थे।
विज्ञापन

एसएसपी बटाला अश्वनी गोटियाल ने बताया कि उनकी पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बटाला के गांव सैदमुबारक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली तो कार से 27 लाख रुपये की जाली करंसी मिली। जब पुलिस ने दोनों दंपती आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो अमृतसर में उनके घर से 3 लाख रुपये की जाली करंसी बरामद हुई। पुलिस ने जाली भारतीस करेंसी, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, जाली करंसी बनाने वाला पेपर बरामद किया है। दोनों ही आरोपियों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी ने आगे बताया कि उक्त दोनों आरोपियों के अलावा इस काम में दंपती की जो मदद करता था,वह आरोपी इस समय जेल में हैं, उसे भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर आगे की पूछताछ की जाएगी। वहीं एसएसपी ने आगे बताया कि मुख्य आरोपी सुखबीर सिंह जो एक कोरपोरेट बैंक में कार्यरत था और बैंक में 2 करोड़ 45 लाख रुपये की ठगी की थी। मामले में उस पर पहले भी थाना तरसिका में धोखाधड़ी की मामला दर्ज हुआ था और उक्त आरोपी को जेल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें