वाल्मीकि समाज की ओर से सोमवार शाम को कोटकपूरा चौक में राखी सावंत के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने राखी सावंत के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
वाल्मीकि समाज के लोगों ने रेडक्रॉस भवन से रोष रैली शुरू की, जो कोटकपूरा चौक तक पहुंची। वहां उन्होंने राखी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि राखी सावंत के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उस पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान विजय कुमार, मंगत राम, पप्पू राम, राज कुमार, सोनू कुमार, विनोद कुमार और चरनदास मौजूद थे।