पंजाब स्टेट सुविधा कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को डीसी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
यूनियन के प्रधान रविंदर सिंह, महासचिव वरिंदरपाल सिंह, रमेश कुमार, जसविंदर कौर और लखविंदर सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार यूनियन की जायज मांगों को नहीं मान रही, जिससे सभी कर्मचारियों में रोष पनप रहा है।
यूनियन की सबसे प्रमुख मांग सुविधा कर्मचारियों को रेगुलर करना है। प्रदर्शनकारियों ने इस उपलक्ष्य में विशाल रैली भी निकाली। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और प्रशासन की ओर से की जा रही धक्केशाही से हर वर्ग के मुलाजिम परेशान है।