अभिनेत्री राखी सावंत की ओर से भगवान वाल्मीकि पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में वीरवार को वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने बीएमसी चौक पर जाम लगा दिया।
प्रदर्शनकारियों ने अभिनेत्री राखी सावंत की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने ऐसा न होने पर संघर्ष को और तेज करने की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार राखी सावंत ने एक वीडियो वेबसाइट अपलोड करके भगवान वाल्मीकि जी के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था, जोकि निंदनीय है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राखी सावंत ने भगवान वाल्मीकि के बारे में गलत टिप्पणी की है, उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। अगर ऐसा न किया गया तो पूरे पंजाब में वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगा।