फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पड़ की सफाई न होने पर लोगों का प्रदर्शन

Tue, 07 Jun 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
मुक्तसर के गांव संगूधौण में छप्पड़ की सफाई न होने पर प्रदर्शन करते हनी फत्तनवाला व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव संगूधौण में छप्पड़ की सफाई न होने पर गुस्साए लोगों ने कांग्रेस नेता और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान हनी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य के गांवों में छप्पड़ों की साफ-सफाई के लिए पंजाब सरकार को फंड भेजा गया है, इसके बावजूद शिअद सरकार की ओर से छप्पड़ों की साफ-सफाई नहीं करवाई जा रही।

गांव संगूधौण में छप्पड़ का हाल बहुत बुरा है। बीते महीने विभाग के एक्सईएन ने विश्वास दिलाया था कि छप्पड़ की  सफाई करवाई जाएगी। अकाली नेताओं के ठेकेदार सिर्फ अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं। साफ-सफाई के नाम पर सरकारी फंड का दुरुपयोग हो रहा है। इस मौके पर जगमीत सिंह, चानण सिंह, निम्मा सिंह, इकबाल सिंह, जसदेव सिंह, गुरनाम सिंह, गुरटेक सिंह, गुरजिंदर सिंह बराड़ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें