फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी फड़ी वालों ने किया रोष प्रदर्शन

Sun, 29 Jan 2017 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मार्केट कमेटी कर्मचारी के व्यवहार से परेशान रेहड़ी वालों ने शनिवार को कमेटी कार्यालय के सामने धरना दिया। उन्होंने कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूरों का आरोप था कि कमेटी का एक कर्मचारी अक्सर शराब पीकर उनसे अभद्र व्यवहार करता है। यहां तक कि उनसे अभद्र व्यवहार करता है। उसके साथ ही उनको जाति सूचक शब्द भी कहता है।
विज्ञापन


ऐसे में कई बार बात हाथापाई तक पहुंच जाती है, क्योंकि यह कर्मचारी उनसे पैसे की मांग करता है। पैसे न देने पर बात बिगड़ जाती है। इस दौरान उनका धंधे का नुकसान होता है। धरने पर मौजूद कर्मचारी मटरी, सोनू वडेरा, गग्गू, मोती राम, सचिन, नरेश कुमार ने बताया कि यह कर्मचारी अक्सर ही नशे में धुत रहता है। बार-बार कमेटी को सूचित करने पर भी इसका हल नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इस मामले का हल नहीं किया गया तो वे संघर्ष तेज कर देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें