फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन ने माना, मुकाबला सिर्फ अकाली दल से ही नहीं 'आप' से भी

Sun, 29 Jan 2017 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नामांकन भरने के ग्यारहवें दिन कैप्टन अमरिंदर सिंह रविवार को फिर लंबी पहुंचे और गांव सरावां बोदला व पंजावा में चुनावी रैलियां कर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ हुंकार भरी।
विज्ञापन


इस दौरान गांव सरावां बोदला में आयोजित चुनावी रैली में कैप्टन ने माना कि कांग्रेस का असली मुकाबला आम आदमी पार्टी से है। उन्होंने कहा कि एक सर्वे के मुताबिक चुनाव में कांग्रेस को 60 से ज्यादा, आम आदमी पार्टी को 30 और शिअद को महज 12 या 13 सीटें ही मिलेंगी। कैप्टन ने कांग्रेस सरकार आते ही सूबे को सर्वप्रथम नशामुक्त राज्य बनाने का दावा किया। 

कैप्टन ने कहा कि अगर शिरोमणि कमेटी से कोसों दूर हो चुके पुराने असली सिख एकजुट हो जाएं तो वह शिरोमणि कमेटी चुनाव में उनका साथ देंगे और शिरोमणि कमेटी से बादलों का कब्जा छुड़वाएंगे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं पर कैप्टन ने कहा कि यह सब सिखों का ध्यान सही मसलों से भटकाने की साजिश है। आज फिर गांव कट्टियांवाली में गुटका साहिब के फटे पन्ने मिले हैं। ऐसी घटनाएं रोज हो रही हैं, मगर शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार शरारती तत्वों पर नकेल नहीं कस पा रही। इससे इन सब कामों में सरकार का हाथ होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस की सरकार बनते ही बेअदबी कांड के दोषियों को पकड़कर सजा दिलवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें