फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत मजदूर यूनियन का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 26 May 2016 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आठ मजदूर खेत जत्थेबंदियों के आह्वान पर वीरवार को गांव दोदा में वाल्मीकि मंदिर के पास राजा सिंह खुन्नण खुर्द की अध्यक्षता में पंजाब खेत मजदूर यूनियन ने राज्य सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी मजदूरों ने कहा कि 15 मार्च को चंडीगढ़ में आठ मजदूर जत्थेबंदियों के सांझे संघर्ष के दौरान बैठक हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मजदूरों की मांगें मंजूर कर ली थीं। इन मांगों में मनरेगा श्रमिकों के 177 करोड़ अप्रैल माह तक उनके खातों में डाले जाने की बात भी कही गई थी।

वहीं मनरेगा श्रमिक बैंकों के  चक्कर काटकर थक चुके हैं, लेकिन बैंकों में अभी तक रुपये नहीं आए। मजदूर नेता पांच-पांच मरले के प्लॉट देने की मांग भी कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगें न मानी गईं तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस दौरान जीत सिंह दोदा, अमरजीत सिंह, बंता सिंह, सुखदेव सिंह, बलकार सिंह, जगतार सिंह और मैंगल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें