फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं में कम नंबर आने से परेशान थी छात्रा, बड़ा कदम उठाया

Thu, 26 May 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
12वीं में नंबर कम आए तो पिता की रिवॉल्वर से छात्रा ने खुद को उड़ाया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
12वीं में गणित विषय में कम नंबर आने से परेशान होकर छात्रा ने इतना बड़ा कदम उठाया कि मां-बाप सन्न रह गए। उसने पिता के रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका के गणित विषय में कम नंबर आए थे। घटना मोगा के दुसांझ रोड स्थित न्यू अपैक्स कॉलोनी की है।  मृतका की पहचान सिमरजीत कौर (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी हरिंदर सिंह डोड और थाना सिटी प्रमुख इंस्पेक्टर जसवरिंदर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। थाना सिटी अधीन पुलिस चौकी फोकल प्वाइंट इंचार्ज एएसआई राम लुभाया को दी शिकायत में पिता गुरदेव सिंह ने बताया कि उसकी बेटी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोगा में पढ़ती थी। बीते दिन ही 12वीं का रिजल्ट आया, जिसमें उसके गणित विषय में कम नंबर आए। तब से वह मानसिक तनाव में थी।

गुरदेव ने बताया कि वह कारों की खरीद फरोख्त का काम करता है तो सुबह ही काम के लिए निकल गया। 11 बजे के करीब उसकी बीवी ओपिंदरजीत कौर और भाई प्रभजोत सिंह भी किसी काम कार के लिए घर से चले गए। जब वे लौटे सिमरजीत कमरे में खून से लथपथ पड़ीं थी। उन्होंने शोर मचाया और आस पड़ोस वाले भी उनके घर पहुंच गए। सिमरजीत के शव के पास ही रिवॉल्वर पड़ा था। पुलिस ने गुरदेव सिंह के बयानों पर धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें