फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्टिंग न होने से भड़के किसानों का प्रदर्शन

Fri, 29 Apr 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले के गांव थांदेवाला में शुक्रवार को किसानों ने मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला के नेतृत्व में प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन मंडी में गेहूं की लिफ्टिंग न होने के रोष स्वरूप किया गया। मंडी में लिफ्टिंग न होने से वहां गेहूं के  अंबार लग चुके हैं। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है कि गेहूं खरीद शुरू हुए करीब महीना बीत चुका है, लेकिन मंडी में लिफ्टिंग न होने से गेहूं की बोरियों के ढेर लग गए हैं।

किसानों ने कहा कि थांदेवाला मंडी काफी बड़ी है। इस लिहाज से रोज करीब चालीस ट्रक गेहूं उठाने के  लिए आने चाहिए। वहीं इस समय महज 10 ट्रक ही गेहूं उठाने आ रहे हैं। इस मौके पर पप्पू बराड़, एडवोकेट मनजीत सिंह, जीत सिंह थांदेवाला, नवरिंदर गिल, शिवराज सिंह, गुरजिंदर सिंह बराड़, सन्नी भम्म, सुखपाल सरां, रोबी बराड़, सोनूं गिल, मिंटू कंग और जुगनू मान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें