फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मजदूर जत्थेबंदियों का धरना समाप्त

Wed, 03 Aug 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
खेत मजदूरों की मांगों के लिए पांच मजदूर जत्थेबंदियों का मिनी सचिवालय के सामने चल रहा धरना बुधवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हो गया। डीसी डॉ. सुुमित जारंगल की ओर से मजदूरों को आठ अगस्त को बैठक में मसले हल करने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को भी सुबह से शाम तक चले धरने के दौरान पंजाब खेत मजदूर यूनियन, देहाती मजदूर सभा, कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन, पंजाब खेत मजदूर सभा और ग्रामीण मजदूर यूनियन के सदस्य ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी खेत मजदूर बीते साल सफेद मक्खी से खराब हुई कपास की फसल का खेत मजदूरों को मुआवजा देने, आटा दाल योजना को तुरंत शुरू करने, जिन लोगों के कार्ड नहीं बने उन्हें तुरंत बनाकर देने, पंचायती जमीनें खेती के लिए खेत मजदूरों को देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो नई रूपरेखा तैयार कर संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस दौरान गुरजंट सिंह साउंके, तरसेम सिंह खुंडे हलाल, हरजीत सिंह मदरस्सा, जंग सिंह सीरवाली, हरी राम चक्क शेरेवाला, जंगीर रूपाणा, हरविंदर सिंह, नानक चंद बजाज, कुलवंत सिंह समाघ, महंगा सिंह और कुलजीत सिंह झबेलवाली मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें