फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी सचिवालय के सामने कर्मचारियों का प्रदर्शन

Wed, 17 Aug 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
पंजाब स्टेट कर्मचारी दल के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न विभाग के कर्मचारियों ने मिनी सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों के लिए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


धरने में विशेष तौर पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष हरी सिंह टोहड़ा ने कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार ने बीते चुनाव के दौरान कर्मचारियों के साथ किए वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि एक ओर तो सरकार संगत दर्शन के जरिये चुनाव प्रचार में विकास के नाम पर करोड़ों लूटा रही है, वहीं खजाने में अघोषित पाबंदी लगा मुलाजिमों के करोड़ों के बिलों को लटकाया जा रहा है।

सरकार मुलाजिमों की डीए की किस्तों का बकाया देने का नाम नहीं ले रही। इस दौरान चिंत राम नाहर, सुरेश कुमार, कमल दास, फुम्मण सिंह, जय चंद भंडारी, बलराज सिंह सेखों, भीम सैन, बलबीर सिंह कंबोज, जोगिंदर सिंह, किरन मेहता, वेद प्रकाश शर्मा और सतीश वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें